Google+ Yahvi Trading Company: 11 जनवरी 2012

सोमवार, 30 जनवरी 2012

11 जनवरी 2012


BHEL (267)
जैसा की हमने कल बताया था की काफी दिनो से सुस्ती दिखा रहा यह शेयर BHEL ब्रेक आउट बिन्दु पर खड़ा है, और हमने कल इसे खरीदने की सलाह दी थी। हमारी वह सलाह आज भी कायम है। और हम आपको इस शेयर मे बने रहने की सलाह देते हैं। शेयर ने अवरोध को पार कर लिया है।  कल 258.10 पर खुलकर 267.4 तक ऊपर गया और 264.65 पर बंद हुआ। शेयर मे बड़िया खरीददारी देखने को मिली है। 
इस शेयर का न्यूनतम टार्गेट 310 रख सकते हैं। हालांकि हमारी सलाह के शेयर का कोई टार्गेट नहीं होता है। क्यूंकी हम तब तक इस शेयर को बेचने की सलाह नहीं देंगे जब तक की यह हमे कोई सिग्नल नहीं देगा। 
हमारी सोच है "ट्रेड कम और मुनाफा ज्यादा"
Simple but Good Trading Idea's of Stock Market की सलाह है की इस स्टॉक मे बने रहे। और अभी तक नहीं खरीदा है तो आज ही खरीद लें। 


NTPC (158)
यह शेयर अभी मंदी मे है। नए खरीददार जीतने भी आते हैं सबको बेचने के लिए माल उपलब्ध है। कल 158.95 पर खुलकर इस शेयर ने 160.15 यक की ऊंचाई की छूआ, लेकिन बेचने वालों का दबाव इतना ज्यादा था की लोग इस बेचते बेचते 158 पर बंद किया। अभी इस शेयर मे खरीददारी की सलाह नहीं है



ONGC (261)
साइडवे ट्रेंड मे चलते हुए इस शेयर पर अभी कल की सलाह के अनुसार दूर ही रहे, अभी यह शेयर खरीदने लायक नहीं है।



SBIN (1702)
इस स्टॉक मे कल कुछ धनात्मक खरीददारी देखने को मिली है। जो की कुछ कुछ अच्छे संकेत दे रही है, लेकिन फिर भी हम अभी इस शेयर के लिए कल की सलाह पर ही कायम रहेंगे। अभी इस शेयर को खरीदने की सलाह नहीं देंगे। अभी इस शेयर से दूर ही रहना चाहिए। जब तक हमे इस शेयर के आगे बढ्ने के पक्के संकेत नहीं मिलेंगे, हम इसको खरीदने की सलाह नहीं देंगे।



SAIL (88)
जैसा की कल सलाह दी गयी थी की इस शेयर मे हल्का रिस्क लेकार ख़रीदारी कर सकते हैं । हम हमारी इस राय पर आज भी कायम है। यकीनन यह शेयर अब बढ़ना शुरू हो गया है। तथा जल्द ही 100 के ऊपर जाएगा।



Hindustan Unilever LTD (396)
हमारी कल सलाह थी की इस शेयर से दूर रहना चाहिए तो हम आज भी यही सलाह देंगे। हालांकि कल इस शेयर मे थोड़ी बहुत ख़रीदारी देखि गयी लेकिन फिर भी यह शेयर अभी इस लायक नहीं हुआ की इसको हमारे फोलियो मे बैठा लिया जाये। इसलिए अभी इस शेयर से दूर रहना ही भला।


National Aluminium Co LTD (57)
मस्त शेयर है, इस शेयर मे बने रहना चाहिए, लगातार धनात्मक चल रहा है, लोग लगातार शेयर को खरीद रहे हैं। बहती गंगा बन चुके शेयर मे से बाहर निकालना अच्छी बात नहीं है, इसलिए अभी इस शेयर मे बने रहे।



----
DISCLAIMER
यहाँ बताई गयी सलाह पूर्णतया लेखक के विवेक पर आधारित है। Simple but Good Trading Idea's of Stock Market की किसी भी सलाह पर कार्य करना आपकी ज़िम्मेदारी है। हम किसी भी सूरत मे आपके नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे








1 टिप्पणी:

  1. Trend in FII flows: The FIIs were net buyers of Rs -1353.02 the cash segment on Wednesday while the DIIs were net sellers of Rs 51.57 as per the provisional figures.capitalstars

    जवाब देंहटाएं