सुप्रभात मित्रों,
प्रस्तुत हैं आज की रिपोर्ट
कल की और आज की रिपोर्ट मे खासा अंतर नहीं है।
1. BHEL (280.75)
हमने इस शेयर को 10 जनवरी की पहली रिपोर्ट मे खरीदने की सलाह दे दी थी उस समय शेयर का मूल्य था 267, तब से ये अपने आप को ऊपर बनाए रखने मे कामयाब हुआ है। कल यह शेयर280.75 पर बंद हुआ है। अभी हम इस शेयर मे निवेश बनाए रखने की सलाह देते हैं क्योंकि हमारे उद्देश्य है की निवेशक ट्रेडिंग कम और मुनाफा अधिक करे। अभी इस शेयर मे निवेश बनाए रखिए।
2. NTPC (167.2)
इस शेयर की चाल अभी इस तरह की है की इस मे निवेश करने की सलाह नहीं दी जा सकती है। तब तक के लिए इस शेयर से दूर ही रहा जाये।
3. ONGC (262.1)
जब से हमने रिपोर्ट देना आरंभ किया है तब से यह शेयर लगातार साइडवे ट्रेंड मे चल रहा है और साइडवे ट्रेंड मे चलते हुए इस शेयर पर हम शुरू से ही कह रहे हैं की इस से दूर ही रहे, अभी यह शेयर खरीदने लायक नहीं है। और हमारी मुताबिक इस शेयर का रवैया सुस्त ही रहा है।
4. SBIN (1844)
लगातार बढ़ रहा है। हमने इस शेयर को हमने 13 जनवरी को 1764 रुपए के भाव पर शेयर मे खरीददारी की सलाह दी थी।
ये शेयर बहुत मंदी झेल चुका है। और अब लग रहा है की अच्छे रिटर्न देगा। पोर्टफोलियो मे बनाए रखिए।
5. SAIL (94.4)
हमने 11 जनवरी को यह शेयर 88 रुपये के भाव मे खरीद करवाया था और कहा था की जल्द ही यह शेयर 100 के पार होगा। यह शेयर एक आज्ञाकारी बालक की तरह हमारी बात मान रहा है। आप इसमे निवेश बनाए रहिए।
6. Hindustan Unilever LTD (397.6)
वैसे हम आरंभ से ही इस शेयर को खरीदने की मना कर रहे हैं। हमने दस जनवरी से रिपोर्ट देना आरंभ किया था और तभी से यह शेयर गिरावट देख रहा है। यह शेयर 386 तक जाकर वापस 396 आ गया है लेकिन फिर भी इस शेयर मे निवेश नहीं बनता है। लेकिन शेयर बाज़ार मे कोई भी बात आखिरी नहीं होती है। हम पत्थर की लकीर नहीं बोलते हैं। हम वही बोलते हैं जो की चार्ट हमे बताता है । यदि इस शेयर ने हमे ऐसा कुछ बताया की हमें इससे धनात्मक संकेत आए तो हम इसे खरीदने की सलाह जरूर देंगे लेकिन अभी इस शेयर मे निवेश नहीं करना चाहिए।
7. National Aluminium Co LTD (58)
यह शेयर अपने पास बनाए रखिए, अभी इस शेयर का भविष्य उज्ज्वल दिखाई दे रहा है। मुनाफा वसूली करवाकर वापस से ऊपर बड़ने लगा है। अच्छे रिटर्न देगा।
सभी को शुभकामनायें
Simple but Good Trading Idea's of Stock Market
-----
DISCLAIMER
यहाँ बताई गयी सलाह पूर्णतया लेखक के विवेक पर आधारित है। Simple but Good Trading Idea's of Stock Market की किसी भी सलाह पर कार्य करना आपकी ज़िम्मेदारी है। हम किसी भी सूरत मे आपके नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।
Adani Ports and Special Economic Zone Limited (APSEZ), India's largest port developer and the logistics arm of Adani Group, saw a 13.65 per cent fall in net profit at Rs 710.25 crore for the first quarter ended June on account of higher tax. capitalstars
जवाब देंहटाएं