सुप्रभात मित्रों,
प्रस्तुत हैं आज की रिपोर्ट
जैसा की आप जानते हाँ की अंतर्राष्ट्रीय दबाव के कारण कल बाजार मे भारी बिकवाली देखि गयी। उस बिकवाली का असर हमारे पोर्टफोलियो पर भी हुआ है। इस सप्ताह की शुरुआत मे भारी गिरावट से हुई है।
लेकिन हो सकता है की आज बाजार थोड़ी राहत की सांस ले। मगर बिकवाली आज भी हावी रह सकती है।
शुरुआत करते हैं हमारे प्रथम शेयर भेल से जिसमे की कल भारी गिरावट आई है
1. BHEL (244.15)
इस शेयर पर पिछले दो दिनो से दबाव देखने को मिल रहा था, और रही सही कसर मार्केट ने गिर कर पूरी कर दी। यह शेयर ग्यारह प्रतिशत गिर गया।
यदि इस शेयर मे आज भी गिरावट हुई तो अगले दिन इस शेयर को हम बेच देंगे। चाहे हमे नुकसान book करना पड़े। इसलिए करते हैं इस शेयर की आज की चाल का इंतजार। आज आज और इस शेयर मे बने रहिए.
2. NTPC (171.75)
अभी इस शेयर मे निवेश नहीं करें। जल्दी ही इस शेयर को हम हमारे सात शेयरों मे से बेदखल कर देंगे। और इसकी जगह इंडिया बुल रियल स्टेट को लाएँगे।
3. ONGC (275.8)
शेयर अभी संभला हुआ है कल की गिरावट का भी इस पर असर नहीं हुआ है। फिलहाल इस शेयर मे निवेश बनाए रखिए।
4. SBIN (1985.2)
अभी इस शेयर मे बने रहिए हमने इस शेयर को हमने 13 जनवरी को 1764 रुपए के भाव पर शेयर मे खरीददारी की सलाह दी थी। इस शेयर मे निवेश बनाए रखिए।
5. SAIL (100.2)
यह शेयर हमने आपको 10 जनवरी को दिलवाया था। इस शेयर मे अपना निवेश बनाए रखिए। यह शेयर अच्छे रिटर्न देगा।
6. Hindustan Unilever LTD (382.35)
हम आरंभ से ही इस शेयर को खरीदने की मना कर रहे हैं।
7. National Aluminium Co LTD (56.2)
हमने आपको यह शेयर दिला रखा है। अपना निवेश इस शेयर मे बनाए रखिए।
सभी को शुभकामनायें
Simple but Good Trading Idea's of Stock Market
-----
DISCLAIMER
यहाँ बताई गयी सलाह पूर्णतया लेखक के विवेक पर आधारित है। Simple but Good Trading Idea's of Stock Market की किसी भी सलाह पर कार्य करना आपकी ज़िम्मेदारी है। हम किसी भी सूरत मे आपके नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।
Simple but Good Trading Idea's of Stock Market के सारे नोट्स के लिंक यहाँ पर उपलब्ध है।
http://yugals.com/?page_id=1504