Google+ Yahvi Trading Company: 16 जनवरी 2012

सोमवार, 30 जनवरी 2012

16 जनवरी 2012


सुप्रभात मित्रों, 

प्रस्तुत हैं आज की रिपोर्ट 

आरंभ करते हैं हमारे सबसे पहले शेयर भेल से 

BHEL (266.8)
हमने 11 जनवरी को इस शेयर को खरीदने की सलाह दी थी तब से ये शेयर अपने आप को ऊपर बनाए रखने मे कामयाब हुआ है। अब इस मे वो बिकवाली नहीं रही जो की इसे वापस नीचे गिरा सके। यदि ऐसी बिकवाली देखने को मिल भी जाये तो हमें इस स्टॉक से निकलना नहीं है। क्यूंकी यह शेयर अच्छा रिटर्न देने वाला है। ये एक ऐसी नाव है जो की अभी शुरू हुई है। इसमे नया बंदा भी सवार हो सकता है और पुराना भी बने रह सकता है। इसलिए हमारी सलाह रहेगी की इस शेयर मे बने रहें। 

NTPC (166.2)
हमने 13 जनवरी की रिपोर्ट मे सलाह दी थी की यह शेयर कभी बिकवाली करने वालों को मुह तोड़ सकता है। और आप देखिये की इस शेयर ने बिकवाली करने वालों का मुह तोड़ दिया। खरीददारी का आनंद लेते हुए यह शेयर 166.2 पर जाकर बढ़कर बंद हुआ। 
लेकिन यह खरीददारी इस शेयर मे बनी रहती है या नहीं इसका निर्णय हम फिर लेंगे अभी इस शेयर को नहीं खरीदे। वैसे रिस्क लेने वाले लोग खरीद सकते हैं। लेकिन हम नहीं चाहते हैं की आप रिस्क लें। इसलिए अभी इस शेयर मे निवेश नहीं करें। 

ONGC (259.7)
साइडवे ट्रेंड मे चलते हुए इस शेयर पर हम शुरू से ही कह रहे हैं की इस से दूर ही रहे, अभी यह शेयर खरीदने लायक नहीं है। और हमारी मुताबिक इस शेयर का रवैया सुस्त ही रहा है। 

SBIN (1776.1)
शेयर का जहां खुला वहीं बंद होना थोडा सा चिंता का विषय होता है। हमने 13 जनवरी को इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है। 
अभी शेयर मे बने रहिए। यह शेयर अच्छे रिटर्न देगा। 

SAIL (92.3)
हमने 11 जनवरी को कहा था की इस शेयर को खरीद लेंवे। तन से यह शेयर ऊपर ही चल रहा है। हमने यह भी कहा था की यह जल्द ही 100 के पार होगा। निश्चिंत होकर इस शेयर मे बने रहिए। अच्छा मुनाफा देगा। 

Hindustan Unilever LTD (391.65)
हम शुरुआत से ही इस शेयर को खरीदने से मना कर रहे हैं। और तब से यह शेयर जो की कुछ डीनो पहले बावन हफ्तों के हाई लगा रहा था, अब नीचे चल रहा हैं। अभी भी हमारी सलाह है की इस शेयर को खरीदना घाटे का सौदा होगा। इसलिए कोई भी कुछ भी कहे इस शेयर को मत लेना भाई। 


सभी को शुभकामनायें 


----

DISCLAIMER
यहाँ बताई गयी सलाह पूर्णतया लेखक के विवेक पर आधारित है। Simple but Good Trading Idea's of Stock Market की किसी भी सलाह पर कार्य करना आपकी ज़िम्मेदारी है। हम किसी भी सूरत मे आपके नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। 

1 टिप्पणी:

  1. ACC, Bank of Baroda and Tata Power were under pressure, down 1-2 percent after NSE decided to exclude these stocks from Nifty50. HPCL and UPL gained up to 2 percent on addition in Nifty50.capitalstars

    जवाब देंहटाएं