सुप्रभात मित्रों,
प्रस्तुत हैं आज की रिपोर्ट
1. BHEL (318)
आज लग रहा है की यह शेयर हल्की मुनाफा वसूली कर सकता है, लेकिन यह मुनाफा वसूली हमे नहीं करनी है, हम इस शेयर मे बने रहेंगे, हमे ट्रेड कम और ज्यादा कमाना है इसलिए अभी प्रॉफ़िट बूकिंग नहीं करें और पाना निवेश बनाए रखिए।
2. National Aluminium Co LTD (67.1)
कल इसमे हल्की खरीददारी थी और इस शेयर की चाल भी थोड़ी सुस्त है लेकिन यह ऐसा घोडा बनेगा जल्दी हमारे टार्गेट 70 को प्राप्त करेगा तब तक इस मे बने रहिए, हम चाहते हैं की निवेशक ज्यादा से ज्यादा कमाए। इसमे अपना निवेश बनाए रखिए।
3. ONGC (291.25)
शेयर बढ़ता बढ़ता 295 के प्रथम टार्गेट के पास आ गया है हो सकता है की आज इंटरडे मे यह टार्गेट को छुले लेकिन हमारा टार्गेट सिर्फ देखने के लिए होता है मुनाफावसूली के लिए नहीं लिए इसलिए इस शेअर मे अपना निवेश बनाए रखे।
4. SBIN (2452)
हल्की मुनाफा वसूली हो सकती है लेकिन हमे नहीं करनी है हमे हमारा निवेश बनाए रखना है यह हमारा सुपर स्टार शेयर है और लगातार भागता जा रहा है, हमने इसका टारगेट 2500 निकाला था और ये कुछ ही दूर रह गया है। हमने कुछ दिन पहले आपको यह शेयर 1764 पर दिलाया था। इस शेयर मे अपना निवेश बनाए रखिए।
5. SAIL (111.35)
जैसा की हमने बताया था की शेयर मे मुनाफा वसूली होगी, शायद आज शेयर कुछ चलेगा, अभी शेयर मे कोई डर नहीं है अपना निवेश बनाए रखिए।
6. Hindustan Unilever LTD (381)
हमने इस शेयर मे निवेश से शुरू से ही माना किया है, हमने यह शेयर किसी को भी नहीं दिलाया और साथ ही यह भी कहा की जिस के पास भी हो इसे बेच दें। यह हमने उस समय कहा था जब की शेयर नए नए ऊंचाइयों को छु रहा था। इस शेयर मे निवेश से रोककर हमने हमारी सलाह मानने वालों का धन बचाया है और अभी भी अभी हमे नहीं लग रहा है की इस शेयर मे निवेश करवाया जाये।
7. NTPC (187.9)
इस शेयर मे हम चूक गए हैं और इस जगह इस शेयर को खरीदने का समर्थन भी नहीं करेंगे इसलिए अभी इस शेयर मे निवेश नहीं करें।
हमारी मासिक रिटर्न देखने के लिए शाम की पोस्ट जरूर पढ़िये
सभी को शुभकामनायें
Simple but Good Trading Idea's of Stock Market
-----
DISCLAIMER
यहाँ बताई गयी सलाह पूर्णतया लेखक के विवेक पर आधारित है। Simple but Good Trading Idea's of Stock Market की किसी भी सलाह पर कार्य करना आपकी ज़िम्मेदारी है। हम किसी भी सूरत मे आपके नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।
Simple but Good Trading Idea's of Stock Market के पुराने नोट्स के पड़ने के लिए इस लिंक का प्रयोग करे।
http://yugals.com/?page_id=1504
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें